जींद उपचुनाव में बीजेपी ने हरिचंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा को प्रत्याशी घोषित किया है। उनके नाम की चर्चाएं उनके इनेलो से बीजेपी में शामिल होने के साथ ही शुरू हो गई थी। हालांकि पिछले दिनों उनके नाम की चर्चाएं कम हो रही थी और दूसरे नामों को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। क्योंकि अमित शाह के पास 13 लोगों की लिस्ट लेकर बराला पहुंचे थे। अब पिछले दिनो हुए ड्रामे से पर्दा उठ गया है कि भाजपा अपने समर्थको को खोना नही चाहती थी और इमोशनल गेम खेलने के लिये मिढा से बेहतर कार्ड कोई हो नही सकता।
सुरेंद्र बरवाला और रमेश कौशिक के नाम पर खूब चर्चाए थी। मास्टर गोगल आदि के नाम भी चले हुए थे।


